कांग्रेस जनो ने चिकित्सा विभाग से जुड़ी 9 क्षेत्रीय मागो को लेकर दिया ज्ञापन

कांग्रेस जनो ने चिकित्सा विभाग से जुड़ी 9 क्षेत्रीय मागो को लेकर दिया ज्ञापन
एटा कांग्रेसी नेता ठाकुर अनिल सोलंकी जिला उपाध्यक्ष ,मोहम्मद इरफान एडवोकेट प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस जनो ने चिकित्सा विभाग से जुड़ी क्षेत्रीय मागो को लेकर ज्ञापन दिया ।
ठाकुर अनिल सोलंकी जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि जिला के ब्लाक स्तर पर डॉक्टर बैठते नही और मरीजो को दिक्कतो का सामना करना पड़ता है।जैथरा और सकीट ब्लाक के डॉक्टरों का व्यवहार मरीजो के साथ अच्छा नही रहता है।और अधिकतर छोटी छोटी बीमारियों में भी रेफर कर देते है।
जैथरा ब्लाक के गाँव बेगमपुर की मरीज प्रवेश कुमारी का ब्लेक फंगस की बिमारी से जयपुर सवाई मान सिंह चिकित्सालय में इलाज चल रहा है ।
मोहम्मद इरफान एडवोकेट एवम अरुणेश गुप्ता ने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में तैनात चिकित्सको की ड्यूटी समय मे उनके बैठने के स्थान पर उपलबता सुनिश्चित कराते हुये उड़नदस्तों का गठन कर उनकी मानीटरीग एवम चेकिंग कराई जाए।
रामकुमार सक्सेना एवम अमित गुप्ता ने कहा कि सभी सरकारी व अर्धसरकारी मेडिकल कालेजो व अर्धसरकारी कालेजो में सभी प्रकार की जांच व सुविधाएं, व इंजेक्शन,व आवश्यक सामिग्री उचित मात्रा में उपलब्ध कराई जाए।
और कांग्रेस जनो ने अन्य क्षेत्रीय 9 मागो को लेकर ज्ञापन दिया ।
मुख्य माग महामारी जैसी विमारियों में किसी भी प्रदेश के लोगो का किसी प्रदेश के मेडिकल कालेजों में फ्री इलाज हो।
इस अवसर पर अरुणेश गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष सेवा दल,मोहम्मद इरफान एडवोकेट,श्री रामकुमार सक्सेना जिला उपाध्यक्ष कार्यालय प्रसासन प्रभारी ,नैना शर्मा एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष,इंजीनियर सुरेंद्र कश्यप पूर्व प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस,अमित गुप्ता जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस एटा,भूपेश शर्मा एडवोकेट पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस,दिनेश मिश्रा एडवोकेट,सन्तोष गौतम एडवोकेट,तलवेंद्र राजपूत,कुलदीप पांडये,रियाज अब्बास,मो अफजल अब्बास, मो रिहान,मुकेश बघेल ,भानुप्रताप सोलंकी,हिमांशू सोलंकी,मोन्टी सोलंकी,अमित कुमार,मोहित गोस्वामी,अर्पित राजपूत,रोहित माथुर,मोहम्मद रिहान,मोहम्मद अकरम आदि

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks