
एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, नयागांव पुलिस द्वारा सट्टा लगाते हुए एक सटोरी 445 रूपये, पेन व सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजकुमार सिंह के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष श्री दिनेश सिंह के कुशल नेतृत्व में अवैध जुआ व सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा सट्टा लगाते हुए एक सटोरी 445 रुपये व सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 26.12.21 समय 14.32 बजे को थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 सटोरिये को 445/- रुपये व सट्टा पर्ची पेंसिल सहित, टावर के पास खाली जगह कस्बा सराय अगहत से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव पर मु0अ0सं0 204/21 धारा 13 G ACT (सट्टा) अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
- अजीत गुप्ता पुत्र नन्हेलाल गुप्ता निवासी नगला सूदन थाना मेरापुर जिला फर्रूखाबाद।
बरामदगी-
1- 445/- रुपये व सट्टा पर्ची, पेंसिल।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1- उ0नि0 मान सिंह
2- कां0 दिलीप कुमार