
#Etah…
सिपाही की मौत से परिवार में मचा कोहराम
रिजोर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मिर्जापुर सई निवासी 53 वर्षीय रविन्द्र सिंह पुत्र विद्यरामसिंह जनपद मऊ में सिपाही के पद पर तैनात थे। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, इसलिए वह अपने घर आए हुए थे। बताया गया है कि उनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान रविन्द्र सिंह मौत से हार गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही नाते रिश्तेदार मौके पर पहंुच गए। परिजनों को ढांढस बंधाया। रिजोर थाना पुलिस द्वारा सिपाही के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया है।