साउसपुर गांव की लूट का खुलासा न होने पर किसानों ने किया मिरहची थाने का 3 घंटे घेराव

एटा।साउसपुर गांव की लूट का खुलासा न होने पर किसानों ने किया मिरहची थाने का 3 घंटे घेराव
◾️मिरहची थाना क्षेत्र के ग्राम साउसपुर निवासी बखेडी सिंह के यहां 2 अक्टूबर को 2000000 रुपए व जेबर की लूट हुई थी।
◾️वहीं क्षेत्र के ग्राम नगला जवाहरी से एक माह से एक लड़की गायब है। साउसपुर वाले मामले में जेबर जाने के कारण बखेडी सिंह की बेटी को ससुरालजनों ने रखने से भी मना कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद भी कर लिए, लेकिन बदमाशों को पुलिस नहीं पकड़ सकी।
◾️इन लोगों समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 25 दिसंबर 2021 को मिरहची थाने का घेराव किया।
◾️3 घंटा घेराव के दौरान क्षेत्राधिकारी और कोतवाल मौके पर आए और एक सप्ताह के अंदर लूट का खुलासा और लड़की की बरामदगी का आवश्सन दिया। तब जाकर किसानों ने थाने से घेराव हटाया।
◾️इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सोलंकी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Report

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks