*खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही*
एटा। सहायक आयुक्त (खाद्य) अलीगढ मण्डल अलीगढ एवं जिलाधिकारी सुखलाल भारती के द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में भारतीय नगर केशव सरस्वती स्कूल के पास स्थित श्रीमती राजेश्वरी देवी इण्टर प्राइजेज एटा जो क्वालिटी वाॅल्स आइस्क्रीम के वितरक हैं, के यहाॅ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एटा द्वारा गठित दल के साथ निरीक्षण किया गया । विक्रेता के यहाॅ क्वालिटी वाॅल्स आइस्क्रीम के विभिन्न उत्पाद मेगनम आइस्क्रीम, आॅरेंज महावार, आमरस आइस्क्रीम, काॅरनेटो चोकोवार, शाही कुल्फी, स्ट्रो बेरी, सुप्रिमकप केशर पिस्टा, बनिला कप आइस्क्रीम विक्री हेतु भण्डारित है। विक्रेता द्वारा मौके पर अनुज्ञप्ति आवेदन प्रपत्र प्रस्तुत किया गया विक्रेता के यहाॅ कोई भी आइस्क्रीम कालातीत नही पायी गयी। सन्देह होन पर आॅरेन्ज महाबार आइस्क्रीम का नियमानुसार नमूना संग्रहण किया गया।
*इसके अतिरिक्त* क्वालिटी वाॅल्स आइस्क्रीम के पाॅचांे वेन्डर के नाम व स्थान क्रमश राजेन्द्र साहू प्रेम नगर चैराहा एटा, मोहित शर्मा ठण्डी सडक एटा, विष्णु मेहता पार्क एटा, गोपाल काली मन्दिर के पीछे एटा, सुनील कुमार कसेटी एटा का निरीक्षण तथा दो नमूनें आइस्क्रीम के संग्रहीत किये गये खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत पैकेजिंग एवं लैबलिंग नियमों का कडाई से पालन करने हेतु नोटिस दिया गया तथा नमूनांे को राजकीय खाद्य विश्लेषक लखनऊ को जाॅच हेतु भेजा गया।