अलीगढ़ व्यापारी मेरठ सम्‍मेलन में गरजे – रिपोर्ट शुभम शर्मा

अलीगढ़ व्यापारी मेरठ सम्‍मेलन में गरजे – रिपोर्ट शुभम शर्मा
व्यापारी व उद्यमियों की अनदेखी, केंद्र सरकार पर मनमानी का आरोप, जीएसटी की बढ़ी दर सहित अन्य मांगों को लेकर 28 जनवरी को प्रदेश के व्यापारी संसद कूच करेंगे। इससे पहले 28 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन होगा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश का गुरुवार को मेरठ में हुए सम्मेलन यह एलान हुआ।सम्मेलन से लौटे प्रदेश उपाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा ने बताया कि इस सम्मेलन में व्यापारियों की अनदेखी पर सरकार पर जमकर तंज कसे गए। कारोबारी व उद्यमियों से वसूले जाने वाले टैक्स की कमाई को सरकार खैरात में लूटा रही है। पिछले दो साल से मुफ्त में राशन बांटा जा रहा है। हम गरीब व जरुरत मंदों की मदद के विरोधी नहीं हैं, मगर सरकार इसका बोझ सामान्य वर्ग पर थोपे, इसका विरोध है। सरकार ने खाली खजाना भरने के लिए एक जनवरी से कपड़ा, जूता व अन्य वस्तुओं पर पांच की जगह 12 प्रतिशत जीएसटी की दर वसूलना घोषित किया है। हमारी मांग है, व्यापारियों से वसूले जाने वाले टैक्स की कमाई 70 प्रतिशत उद्योगों की उन्नति के लिए खर्च करना चाहिए। इसकी मांग हमने सरकार से की। मगर सुनवाई नहीं हुई। प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने आंदोलन छेड़ने का एलान किया है। 28 जनवरी के संसद कूच व घेराव किया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks