
एटा- थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में वांछित तथा वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा 01 वारण्टी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है । दिनांक 25.12.2021 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत 01 नफर वारण्टी करूआ पुत्र राकेश कुमार निवासी सिमराऊ थाना जलेसर जिला एटा केस संख्या 3363/21 राज्य करूआ धारा 380 भादवि व केस नं0 3530/21 राज्य करूआ धारा 380 भादवि थाना जलेसर एटा को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
करूआ पुत्र राकेश कुमार निवासी सिमराऊ थाना जलेसर जिला एटा।
गिरफ्तार करने वाली टीम –
- उ0नि0 श्री विष्णु कुमार
- उ0नि0 श्री राधाचरन
- का0 गजेन्द्र सिंह
- हो0गा0 वीरेन्द्र सिंह