बने यूपी की आवाज जिला प्रवक्ता चयन अभियान कार्यक्रम जनपद एटा


बने यूपी की आवाज जिला प्रवक्ता चयन अभियान कार्यक्रम जनपद एटा
उत्तर प्रदेश काग्रेस पार्टी मीडिया विभाग के आह्वान पर एटा जनपद में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता के चयन हेतु आज परीक्षा एवं साक्षात्कार प्रदेश प्रवक्ता डॉ हिलाल नकवी द्वारा लिया गया, जिसमें जनपद एटा के 5 व्यक्तियों ने इस परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्रतिभाग किया। इसमें डॉक्टर नंदलाल यादव , मोहित महेश वशिष्ठ, अनंत प्रताप सिंह ,मुकेश बघेल एडवोकेट, संदीप प्रतिहार तथा देवेश कुमार ऋषि बघेल ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हिलाल नकवी ने बताया की जिला प्रवक्ता बनने के लिए सबसे पहले सभी लोगों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि जनपद एटा में कांग्रेस पार्टी ने कौन-कौन से कार्य किए!इसमें–
महिला सशक्तिकरण के लिए संसद में सन 2004 में बिल पेश किया गया। यह राज्यसभा में तो पास हो गया परन्तु लोकसभा में कांग्रेस पार्टी की बहुमत न होने के कारण तथा समाजवादी पार्टी के विरोध के कारण बिल पास नहीं हो पाया। इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत के तहत ग्राम पंचायतों में 33% महिला आरक्षण तथा मनरेगा में 30% महिलाओं को आरक्षण दिया। कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने भूमिहीनों को लिए भूमि तथा अनुसूचित जनजातियों के लिए मुफ्त में इंदिरा आवास दिया।
यदि कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों को आम जनता तक सही तरीके से पहुंचा दें तो निश्चित रूप से फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार बना सकते हैं।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एटा जिला के प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि, कार्यालय प्रशासन श्री राम कुमार सक्सेना, ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र स्वैरी, ब्लॉक अध्यक्ष आवागढ़ राजेश यादव अमित कुमार लालू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks