
खड़े टेंपो से बाइक सवार टकराया, मौके पर मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जिला बुलंदशहर के थाना छतारी के गांव जलालपुर निवासी देवेंद्र(40 वर्षीय) पुत्र केहरी सिंह शुक्रवार की दोपहर बाइक से किसी काम से अलीगढ़ आ रहा था, इसी दौरान जवां क्षेत्र के बरौली मोड़ पर खड़े टेंपो में उसकी बाइक टकरा गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। काफी संख्या में राहगीर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।