भाजपा मीडिया प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी

कासगंज। आगामी 26 दिसंबर को आने वाली जन विश्वास यात्रा के जनपद में प्रवेश से लेकर प्रस्थान करने तक होने वाली विभिन्न गतिविधियों को सकुशल संपंन कराने को भाजपा के मीडिया प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। शुक्रवार को जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला ने जिला कार्यालय पर संगठन के मंडल मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारियों के साथ बैठक की और उन्हें पूरे कार्यक्रम की बारीकियां समझाईं, उन्हें जिम्मेदारी भी सौंपी, जिससे जनपद में आने वाली जन विश्वास यात्रा को ऐतिहासिक बनाया जा सके। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना ने कहा कि मंडल प्रभारी अपने-अपने मंडल के ग्रुप तैयार करें। यात्रा की अच्छे से कवरेज कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर उसका प्रचार प्रसार करें। बैठक में जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रतीक माहेश्वरी, शिवम वाष्र्णेय, नेहा चौहान, पुष्कर पुंढीर, दिवाकर निर्भय, सौरभ गुप्ता, राजवीर सिंह, यश अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सुमित कुमार, विनीत राजपूत, आकाश सोलंकी, नीरजा देवी, कुसुम सिंह, हरकेष वर्मा, रिषभ उपाध्याय मौजूद रहे।