जन विश्वास यात्रा के सभा स्थल का किया निरीक्षण

जन विश्वास यात्रा के सभा स्थल का किया निरीक्षण
जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष ने व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी की मथुरा से शुरु हो चुकी जन विश्वास यात्रा 26 दिसंबर को कासगंज आ रही है। शहर में बारह पत्थर मैदान पर यात्रा में शामिल अतिथिगण जन सभा को संबोधित करेंगे। सभा को लेकर बारह पत्थर मैदान पर तैयारियां जोरों से चल रहीं हैं। शुक्रवार को जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष ने मैदान का निरीक्षण किया। पांडाल के साथ ही यहां जुटाई जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में भी बताया।
आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक दलों के साथ ही जिला, पुलिस प्रशासन भी जुटा हुआ है। अन्य दलों की भांति भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी विस चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी रही। इसी के चलते 26 दिसंबर को जनपद में भाजपा की जन विश्वास यात्रा आ रही है। जन विश्वास यात्रा के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आने की प्रबल संभावना है। सभा को लेकर बारह पत्थर मैदान में तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। शुक्रवार को सभा स्थल का जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। पांडाल, मंच, मीडिया गैलरी समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए स्थान निर्धारित किए। केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन की जानकारी पर डीएम हर्षिता माथुर, एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने भी सभा स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष के साथ राजवीर सिंह भल्ला, डा. नीरज सक्सेना, डा. बीडी राना, डा. खूब सिंह लोधी, हिमांशु उपाध्याय, प्रतीक माहेश्वरी, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks