खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने की छापेमारी – रिपोर्ट शुभम शर्मा

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने की छापेमारी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – आगामी क्रिसमस पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग अलीगढ़ के अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अलीगढ़ अक्षय प्रधान के नेतृत्व में अलीगढ शहर पर थाना क्वार्सी के अंतर्गत मोहल्ला विष्णुपुरी पर स्थित हेम कुमार गौर के प्रतिष्ठान प्रज्ञा केक एंड बेक पर खाद्य पदार्थ केक का एक नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी जवाहरलाल द्वारा वास्ते जांच संग्रहित किया गया। थाना क्वार्सी के अंतर्गत बरौली अमरोली रोड पर स्थित कस्बा नगला पटवारी पर खाद्य कारोबारकर्ता अकबर अली की दुकान पर व्यापारियों के साथ नोकझोंक के बीच खाद्य पदार्थ पेस्ट्री का एक नमूना वास्ते जांच खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार सरोज द्वारा संग्रहित किया गया । मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी  जवाहरलाल एवं  प्रमोद कुमार यादव भी उपस्थित रहे। तहसील कोल के अंतर्गत पनेठी कस्बे में स्थित  दिलीप कुमार के प्रतिष्ठान दिलीप किजराना स्टोर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज द्वारा रस्क का एक नमूना वास्ते जांच संग्रहित किया गया। अभीहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा द्वारा बताया गया कि यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। 

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks