सपा नेता की कार में टेंपो ने मारी टक्कर ,आधा दर्जन घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा

सपा नेता की कार में टेंपो ने मारी टक्कर ,आधा दर्जन घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – सासनीगेट क्षेत्र के आगरा रोड पर गुरुवार को रैली में जा रही सपा नेता की कार में पीछे से टेंपो ने टक्कर मार दी। टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।वाकये के अनुसार इगलास क्षेत्र में मथुरा रोड पर सपा-आरएलडी की संयुक्त रैली थी। रैली में अकराबाद विधान सभा से सपा नेता आरिफ उर्फ बॉबी कार से कार्यकर्ताओं के साथ रैली में शामिल होने जा रहे थे।सासनीगेट स्थित आगरा रोड पर पहुचते ही पीछे से तेज गति से आ रहे टेंपो ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा देख राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। टेंपो के नीचे दबे लोगो को राहगीरों ने बमुश्किल बाहर निकाला। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा ने बताया कि कार में पीछे से टेंपो टकराया था। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks