
एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग बालिका के साथ हुई अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना नयागांव पुलिस द्वारा थाना नयागांव पर पंजीकृत मुअसं- 182/21 धारा 363, 366, 376 भादंवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त निशातं पुत्र रामस्वार्थ निवासी ग्राम कलुआटीलपुर थाना नयागांव जनपद एटा को दिनांक 23.12.2021 को नौली चौराहा से समय करीब प्रातः 05.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
- निशातं पुत्र रामस्वार्थ निवासी ग्राम कलुआटीलपुर थाना नयागांव एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस टीम-
- उ0नि0 श्री उदय राम गौतम
- का0 1494 आकाश बंशल
- का0 1276 श्यामवीर सिंह