फिरोजाबाद से चोरी की गई एक ब्लड टैस्ट मशीन कीमत करीब 3 लाख रुपए सहित दो शातिर चोर गिरफ्तार

एटा ~ थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा जनपद फिरोजाबाद से चोरी की गई एक ब्लड टैस्ट मशीन कीमत करीब 3 लाख रुपए सहित दो शातिर चोर गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर एटा श्री कालू सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा जनपद फिरोजाबाद से चोरी की गई एक ब्लड टैस्ट करने वाली मशीन कीमत लगभग 3 लाख रूपये सम्बन्धित मुअसं- 490/2021 धारा 457, 380 भादंवि बनाम अज्ञात थाना जसराना जिला फिरोजाबाद को बरामद कर घटना में संलिप्त दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 22.12.2021 को थाना कोतवाली देहात पुलिस को चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद से चोरी की गई एक ब्लड टेस्ट करने वाली मशीन को कहीं बेचने जा रहे हैं, इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को आईटीआई कालेज, कासगंज रोड़ के पास से समय करीब 22.10 बजे एक ब्लड टेस्ट करने वाली मशीन कीमत लगभग 3 लाख रूपये सम्बन्धित मुअसं- 490/2021 धारा 457, 380 आईपीसी बनाम अज्ञात थाना जसराना जिला फिरोजाबाद सहित गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली देहात पर मुअसं- 451/2021 धारा 414 भादंवि पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-पता-
1- गजेन्द्र सिंह पुत्र निहाल सिंह
2- यतेन्द्र सिंह पुत्र सुभाषचन्द्र निवासीगण बिटोला थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद

बरामदगी:-
1- एक ब्लड टेस्ट करने वाली मशीन कीमत लगभग 3 लाख रूपये
2- एक मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स सं- यूपी 83 एडब्ल्यू 6972

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-

  1. व0उ0नि0 श्री देवीचरन सिंह
  2. उ0नि0 श्री विपिन कुमार भाटी (चौकी प्रभारी लिप्टन)
  3. है0 का० लोकेन्द्र सिंह
  4. है0का0 वीरेन्द्र पाठक

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks