एटा में महापंचायत कर एटा से लखनऊ को किसान पैदल यात्रा करेंगे

चौधरी चरण सिंह की जयंती पर बैठक कर निम्नलिखित समस्याओं के समाधान हेतु 10 जनवरी 2022 को एटा में महापंचायत कर एटा से लखनऊ को किसान पैदल यात्रा करेंगे

25 को मिरहची थाने पर पंचायत करने का निर्णय लिया

एटा।आज दिनांक 23.12.2021 को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा सदर तहसील में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई उक्त बैठक में विचार विमर्श करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसान मजदूर चरणबद्ध तरीके से अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं तदोपरांत देश के प्रधानमंत्री जी ने प्रमुख समस्याओं का समाधान किया है लेकिन दुर्भाग्यवश प्रदेश सरकार एवं प्रशासन के स्तर पर स्थानीय लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने तय किया गया कि 10 जनवरी 2022 को प्रातः 10:00 बजे से महापंचायत कर 01 बजे से एटा से लखनऊ को पैदल यात्रा कर 26 जनवरी को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से मुलाकात कर लंबित जन समस्याओं सहित निम्नलिखित मांगों को प्रमुख रूप से निस्तारण कराएंगे बैठक में उपस्थित संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं को संगठन का पदाधिकारी नियुक्त किया तथा 25 को प्रातः 11 बजे से मिरहची थाने पर पंचायत होगी जिसमें स्थानीय मुद्दों का समाधान कराया जाएगा अन्त में मुख्यमंत्री एवं मुख्यसचिव के नाम सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार न्यायिक एटा को सौंपा मांगे निम्नलिखित हैं।

01 :- लखीमपुर खीरी किसान हत्याओं के षडयंत्र के दोषी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को तत्काल बर्खास्त कर जेल भेजा जाए।

02 :- एमएसपी गारंटी कानून बनाकर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के आधार पर किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाया जाए।

03 :- गोवंश सहित जंगली जानवरों से फसलों एवं सड़क हादसों से लोगों को बचाने के लिए काजी हाउस / पशु बाड़े बनवाकर पशुओं को बंद कराया जाए।

04 :- हरियाणा, पंजाब की तरह उत्तर प्रदेश के किसानों को सुविधा दिलाई जाए।

05 :- संपूर्ण उत्तर प्रदेश के सभी मार्गों की पटरियों को समतल कराकर झाड़ियों को साफ कराया जाए ताकि आये दिन होने वाले हादसों को रोका जाए।

06 :- कृषि, यंत्र, खाद, बीज, रसायनिक उर्वरकों को जीएसटी मुक्त किया जाए।

07 :- एटा सहित प्रत्येक जनपद में सरकारी विश्वविद्यालयों की स्थापना कराई जाए।

08 :- संपूर्ण प्रदेश में कृषि एवं किसान, मजदूरों, महिलाओं को संचालित कल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता लाने के लिए स्थानीय स्तर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता की जाए।

09 :-प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत ₹10000 मासिक दिलाया जाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह – अरबिन्द शाक्य, मण्डल अध्यक्ष थान सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष पिंकी यादव, तहसील अध्यक्ष महाराज सिंह लोधी, आशुतोष, दुर्गेश यादव ,प्रदीप अहीर, जसवीर, आशुतोष सिंह ,कुलदीप यादव, मनदीप यादव जिला उपाध्यक्ष, बीरपाल सिंह, खूब सिंह वर्मा, मनोज देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks