डीएस कालेज में सीट से ज्यादा दाखिले – रिपोर्ट शुभम शर्मा

डीएस कालेज में सीट से ज्यादा दाखिले – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – डीएस डिग्री कालेज में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान उपलब्ध सीटों से ज्यादा विद्यार्थियों को प्रवेश दिए गए। प्रवेश प्रक्रिया में धांधली के आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कालेज में प्राचार्य कक्ष का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। प्राचार्य व चीफ प्राक्टर के साथ विद्यार्थियों की नोकझोंक भी हुई। करीब दो घंटे तक प्राचार्य कार्यालय का घेराव विद्यार्थियों ने किया। अब प्रवेश समिति प्रकरण की जांच करेगी।डीएस में प्रवेश प्रक्रिया के तहत उपलब्ध सीटों पर प्रवेश दिए गए। डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की ओर से 33 प्रतिशत सीटों की बढ़ोतरी बाद में की गई। अब बढ़ोतरी के बाद जितनी सीटें होनी चाहिए उतनी दर्शायी नहीं जा रही हैं। विद्यार्थियों को बताया जा रहा है कि पहले प्रवेश हो चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब सीमित सीट थीं तो उससे अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश कैसे दे दिया गया? इसीलिए सीट बढ़ोतरी होने पर विद्यार्थियों को उतनी सीट नहीं मिल रहीं जितनी मिलनी चाहिए। इसकी शिकायत छात्र-छात्राओं ने एबीवीपी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से की। इस पर एबीवीपी के प्रांत मंत्री बलदेव चौधरी सीटू के नेतृत्व में कार्यकर्ता कालेज पहुंचे। सीटू ने बताया कि प्राचार्य से मांग की गई है कि पूर्व में प्रवेशित अतिरिक्त छात्रों की सूची चस्पा व कालेज की वेबसाइट पर अपलोड की जाए। संवैधानिक तौर पर जो आरक्षण प्रवेश में देना चाहिए वो भी नहीं दिया गया। जब तक मांग नहीं मानी जाएगी आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि डीएस कालेज में हर साल प्रवेश में इसी तरह गड़बड़ी की जाती है। मनमाने तरीके से प्रवेश दिए जाते हैं। मेहनत करने वाले बाहर रहते हैं और सिफारिश वाले प्रवेश पा जाते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks