कोविड संक्रमित मिलने पर एएमयू का हिंदी विभाग तीन दिन के लिए बंद – रिपोर्ट शुभम शर्मा

कोविड संक्रमित मिलने पर एएमयू का हिंदी विभाग तीन दिन के लिए बंद – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कोविड संक्रमित मिलने पर एएमयू का हिंदी विभाग तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही विभाग को सैनिटाइज किया गया है। सोमवार को हिंदी विभाग के एक शिक्षक की कोविड संक्रमित रिपोर्ट आई थी।उसके बाद एएमयू प्रशासन सतर्क हो गया। हिंदी विभाग को तीन के लिए बंद कर दिया गया। विभाग में लगातार सैनिटाइजेशन होगा। इसके अलावा हिंदी विभाग के सभी कर्मचारियों को आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरना होगा।प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि कोविड संक्रमित शिक्षक के संपर्क में आने वाले सभी शिक्षकों को आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने की गुजारिश की गई है। उन्होंने कहा कि यह टेस्ट जेएन मेडिकल कॉलेज में होगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks