गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक ने बाप-बेटी को रौंदा, बेटी की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा

गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक ने बाप-बेटी को रौंदा, बेटी की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना रोरावर इलाके के नादा पुल के पास खैर बाईपास पर सिविल कोर्ट से अपने गांव वापस जाते वक्त स्कूटी सवार अधिवक्ता बाप बेटी को इंडेन गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने रौंद दिया। इस घटना में मौके पर ही अधिवक्ता की बेटी (32 वर्षीय) साधना की दर्दनाक मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा लोधा के गांव नेहरा निवासी तेजपाल शर्मा और उनकी 32 वर्षीय बेटी साधना दोनों ही सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं । घटना के बाद मौके पर भारी तादाद में भीड़ एकत्रित हो गई और जाम लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को अधिवक्ता तेजपाल ने पकड़ लिया था। जिसे पुलिस छुड़ाकर थाने ले गई। इधर हंगामे की सूचना पर अन्य थाना पुलिस व आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। लोगों को शांति कराने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, घायल अधिवक्ता तेजपाल शर्मा को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। तो वही मृतक अधिवक्ता साधना का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks