
दबंगों ने मासूम को पीटा बचाने आई मां को भी मारपीट कर किया घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना देहली गेट सराय मियां निवासी अकीमा पत्नी आकिल ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बेटी इलमा रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह चाय के साथ खाने के लिए पापे लेकर दुकान से घर पर आई रास्ते मे उसकी चप्पल मिट्टी में हो गई यह देख उसके मामू के लड़के निजामुद्दीन ने गाली गलौज करते हुए बेटी के साथ मारपीट कर दी जिसे बचाने जब में पहुंची तो मेरे साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। यह देख हमलावर मौके से भाग गए। महिला बच्चे को लेकर परिजनों के साथ थाने पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है वहीं घायल महिला और बच्ची को जिला अस्पताल भेज दिया जाए।