कैलाश सविता और अमित स्वरूप पर्यावरण मित्र सम्मान से सम्मानित

कैलाश सविता और अमित स्वरूप पर्यावरण मित्र सम्मान से सम्मानित
एटा। राजकीय इंटर कालेज के प्रांगण में आज विगत दिनों सम्पन्न हुए स्व०बृजपाल सिंह यादव स्मृति पुस्तक मेले, पर्यावरण सम्मेलन व साम्प्रदायिक सद्भाव सम्मेलन की अपार सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित संगोष्ठी में समस्त टीम के सदस्यों, नौजवान खिलाडि़यों ने मिल बैठकर न केवल जलपान कर आपस में खुशियां बांटी व आयोजन समिति के प्रमुख एआरएम संजीव यादव व सह संयोजक अनूप दुबे सहित समिति ने सभी का यथोचित सम्मान भी किया। इस अवसर पर पर्यावरण सम्मेलन में किसी कारणवश अनुपस्थित रहे कैलाश सविता और अमित स्वरूप सक्सैना को पर्यावरण रक्षा की दिशा में योगदान हेतु राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति की ओर से समिति के उपाध्यक्ष संजीव यादव, फुटबाल संघ के सचिव राजीव यादव, मेले के सह संयोजक अनूप दुबे ने पर्यावरण मित्र सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर राजीव वर्मा, विनोद यादव, कोच मनोज कुमार, इरशाद अली, सेवाराम, भोले कश्यप सहित प्राथमिक शिक्षक संघ व क्रीडा़ शिक्षकों के प्रतिनिधियों और नौजवान खिलाडि़यों आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks