रंग-बिरंगे फूलों की मुश्क से गुलजार गुलिस्तान-ए-सैयद – रिपोर्ट शुभम शर्मा

रंग-बिरंगे फूलों की मुश्क से गुलजार गुलिस्तान-ए-सैयद – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – एएमयू के लैंड एंड गार्डन विभाग की ओर से गुलिस्तान-ए-सैयद में कल दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इसका उद्धाटन कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने किया। गुलदाउदी, कोलियस व गुलाब के रंग-बिरंगे फूलों की मुश्क (महक) से गुलिस्तान-ए-सैयद गुलजार हो गया। विभिन्न श्रेणियों में 781 फूलों की प्रविष्टियां शामिल की गई हैं। 19 दिसंबर को दोपहर तीन बजे प्रविष्टियों में से विजेताओं का चयन कर पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन किया जाएगा।लैंड एंड गार्डन विभाग के मेंबर इंचार्ज प्रो. जकी अहमद सिद्दीकी ने बताया कि ए श्रेणी में गुलाब की 63 प्रविष्टियां, बी श्रेणी में गमलों में सजाए गए फूलों की 76 प्रविष्टियां, सी श्रेणी में 227 प्रकार के कोलियस शामिल हैं। जबकि डी श्रेणी में 90 गुलदाउदी शामिल हैं। जी श्रेणी में सजावटी फूलों की 224 प्रविष्टियां हैं। प्रदर्शनी में कुल 781 फूलों की प्रविष्टियां शामिल की गई हैं। बताया कि वाइस चांसलर लाज, पीवीसी लाज, रजिस्ट्रार लाज, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाक, वीजी नर्सरी, सर सैयद हाउस, एसएस हाल मस्जिद, एसएस हाल साउथ, गेस्ट हाउस नंबर एक, दो व तीन के अलावा रसायन विज्ञान विभाग, धर्मशास्त्र विभाग, जेडएच कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी, कैनेडी हाल, गुलिस्तान-ए-सैयद, अल बरकत पब्लिक स्कूल, बेगम अजीजुल निसा हाल, आइजी हाल और नाजिया नोएडा की प्रवष्टियां पुष्प प्रदर्शनी में शामिल की गई हैं। बताया कि गमले वाले पौधे व फूल 20 दिसंबर को दोपहर 1.30 बजे खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks