नुमाइश में सभी दुकानदारों की होगी कोविड जांच, लगेगी वैक्सीन – रिपोर्ट शुभम शर्मा

नुमाइश में सभी दुकानदारों की होगी कोविड जांच, लगेगी वैक्सीन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – गंगा-जमुनी तहजीब की प्रतीक अलीगढ़ की ऐतिहासिक राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (अलीगढ़ महोत्सव/नुमाइश) उद्घाटन रविवार यानी कल होगा। पिछले साल की तरह इस बार भी कोविड को लेकर नियम सख्त हैं। नुमाइश प्रशासन ने तय किया है कि प्रत्येक दुकानदार का समय-समय पर कोविड टेस्ट होगा। इसके अलावा जिन लोगों को वैक्सीन नहीं लगी है, उनको वैक्सीन भी निशुल्क लगाई जाएगी।कोविड वायरस के नये रूप ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए नुमाइश प्रशासन की ओर से यह फैसले लिए गए हैं। प्रदर्शनी प्रभारी/सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने बताया कि कोविड को लेकर सभी तरह से एहतियात बरता जा रहा है। प्रत्येक दुकान पर मास्क और सैनिटाइजर आवश्यक है। लोगों से अपील है कि वह मास्क पहनकर ही नुमाइश में आएं। इसके अलावा कोविड जांच और कोविड वैक्सीनेशन की व्यवस्था भी नुमाइश में की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का अपना एक कैंप रहेगा। किसी भी आपात स्थिति के लिए यहां एंबुलेंस से लेकरc दम और अस्थाई चिकित्सा कक्ष भी बनाया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks