1 दर्जन लोगों के बैनामा हुए प्लाट निरस्त कर दिए, फरियाद की, लेकिन विधायक मौन रहे

1 दर्जन लोगों के बैनामा हुए प्लाट निरस्त कर दिए, फरियाद की, लेकिन विधायक मौन रहे
एटा। नगर में रहने वाले एक दर्जन लोगों के नाम आवंटित भूखंडों का बैनामा करने के बाद भी बिना कब्जा दिये ही यूपीएसआईडीसी ने आवंटन निरस्त कर दिया। इस प्रकरण को सदर विधायक जी के संज्ञान में लाया गया कि जीटी रोड़ स्थित आईआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में व्यापार करने के इच्छुक एक दर्जन व्यक्तियों के भूखंड आवंटन को बैनामा कराने के बाद बिना कब्जा दिये यूपीएसआईडीसी अलीगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक ने आवंटन निरस्त कर दिया है। लेकिन भूखंड आवंटियों में कोई स्वजातिय न होने के कारण विधायक जी द्वारा आवंटियों की जायज मांग होते हुए भी कोई मदद नहीं की गई।
यह प्रकरण हल करना विधायक जी के लिए सुलझाना बांये हाथ का काम था, लेकिन उन्होंने आवंटियों का साथ नहीं दिया। आवंटी आज भी न्याय के लिए परेशान हैं। हमारे जनपद का जिलाधिकारी भी कह देता है कि हम यूपीएसआईडीसी की जांच नहीं करा सकते। जबकि वर्तमान में अलीगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर एक परियोजना निदेशक उक्त प्रकरण की जांच कर रहे हैं।
आखिर यह प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं की मिली भगत का ही परिणाम है कि कोई एक भ्रष्टाचारी दूसरे भ्रष्टाचारी को भ्रष्टाचार करने की पूरी छूट देकर अपने सारे काम निकालता रहता है। जनसामान्य से उनका कोई लगाव नहीं रहता।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks