
एटा- थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, राजा का रामपुर पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहा एक अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजकुमार के नेतृत्व में आज दिनांक 19.12.2021 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा थाना राजा का रामपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 4/ 21 धारा 304 आईपीसी में वांछित चल रहे अभियुक्त किरन सिंह पुत्र रघुराज निवासी विजयपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- किरन सिंह पुत्र रघुराज निवासी विजयपुर थाना राजा का रामपुर जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
- थानाध्यक्ष श्री संजय पाल सिंह
- का0 आदेश कुमार
- काo पूरन सिंह
- काo चालक सनी मेहरोल