
एटा – थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, राजा का रामपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शस्त्र व वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजकुमार के नेतृत्व में राजा का रामपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा व एक कारतूस जिंदा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना राजा का रामपुर पर मुअसं- 105/ 21 धारा 3/ 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- संजीव कुमार पुत्र गजराज सिंह निवासी नगला गुलाल थाना राजा का रामपुर जनपद एटा।
बरामदगी-
- एक तमंचा, एक कारतूस जिंदा 315 बोर।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
- उ.नि. श्री अनिल शर्मा
- का0 सुगम शाक्य