इगलास रैली में सपा-रालोद का होगा शक्ति प्रदर्शन – रिपोर्ट शुभम शर्मा

इगलास रैली में सपा-रालोद का होगा शक्ति प्रदर्शन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – इगलास में 23 दिसंबर को होने वाली सपा-रालोद की संयुक्त रैली में दोनों ही दलों के नेता शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रहे है। भीड़ जुटाने के लिए गांव-गांव संपर्क हो रहा है, चौपालें लग रही हैं। टिकट के दावेदार पूरी मुस्तैदी दिखा रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी रैली को संबोधित करेंगे। रैली की सफलता ही दावेदारों का कद तय करेगी।पूर्व विधायक जफर आलम के केला नगर स्थित आवास पर शुक्रवार को आयोजित बैठक में दोनों दलों के पदाधिकारियों ने रैली को सफल बनाने पर मंथन किया। बैठक में शामिल पूर्व विधायक अतरौली वीरेश यादव, पूर्व विधायक छर्रा राकेश सिंह, रालोद के पश्चिमी उप्र के अध्यक्ष जगपाल चौधरी, जिलाध्यक्ष चौ. कालीचरण सिंह, सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, जिला महासचिव मुकेश माहेश्वरी, महानगर महासचिव मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय, युवजन सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी, यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष संजय शर्मा आदि ने अपने-अपने विचार रखे।महानगर अध्यक्ष ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टीजनों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई हैं। तीन लाख से अधिक भीड़ होने की संभावना है। रालोद जिलाध्यक्ष ने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। पूर्व विधायक जफर आलम ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों से टिकट की दावेदारी कर रहे पार्टीजन और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि रैली को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए जन संपर्क करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks