प्रतिदिन एक दो पशु की मौत से छछैना गांव में मचा हड़कंप!

प्रतिदिन एक दो पशु की मौत से छछैना गांव में मचा हड़कंप!

सो रहा पशु स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग!

खबर एटा से है जहां जनपद के विकासखंड सकीट क्षेत्र के अंतर्गत गांव छछैना में अज्ञात बीमारी से लगातार पशुओं की मौत हो रही है लेकिन पशु स्वास्थ्य विभाग चैन की नींद सो रहा है।
आपको बता दें गांव में पिछले 1 सप्ताह से ग्रामीण परेशान हैं क्यों के प्रति दिन एक न एक पशु की मौत अज्ञात बीमारी के चलते हो जाती है। ग्रामीणों ने स्थानीय चिकित्सक से भी कहा लेकिन वह भी कोई दवा ना होने का बहाना करके पल्ला झाड़ लेते हैं।
आपको बता दें किसानों एवं ग्रामीणों के लिए आय का एकमात्र स्रोत पशु ही होते हैं इनकी मृत्यु से किसान भयभीत हैं लेकिन पशु स्वास्थ्य विभाग सो रहा है।
अगर जल्द ही कोई उपाय नहीं किया गया तो भारी संख्या में पशुओं की मृत्यु हो सकती है जो कि किसानों के लिए भारी आर्थिक क्षति होगी।

एक और जहां उत्तर प्रदेश सरकार लगातार पशुओं की चिकित्सा के लिए सचल दल सेवा 108 की बात करती है, तो वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर से सरकारी चिकित्सक एवं जिला स्तर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तक की लापरवाही किसानों को परेशान कर रही है। आपको बता दें शिकायत के बावजूद भी पशु चिकित्सा के लिए गांव में किसी प्रकार की टीम ना पहुंचने से अभी तक कई पशु काल कलवित हो चुके हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks