गन्ना मंत्री सुरेश राणा को नुमाइश का नहीं करने देंगे उद्घाटन – रिपोर्ट शुभम शर्मा

गन्ना मंत्री सुरेश राणा को नुमाइश का नहीं करने देंगे उद्घाटन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – साथा चीनी मिल के विस्तारीकरण की अनुपूरक बजट में घोषणा नहीं होने को लेकर किसानों ने आंदोलन छेड़ दिया है। किसानों ने ऐलान किया है कि किसानों से वादा खिलाफी करने वाले गन्ना व जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा को 19 दिसंबर को प्रस्तावित अलीगढ़ नुमाइश का उद्घाटन नहीं करने दिया जाएगा। 20 दिसंबर से साथा चीनी मिल संघर्ष मोर्चा जिलेभर में आंदोलन शुरू करेगा।साथा चीनी मिल संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियो की बैठक गांव बढोला हाजी में इंजी. आरपी सिंह की अध्यक्षता में हुई। किसान नेता डॉ. शैलेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया है कि सभी किसान 20 दिसंबर को साथा चीनी मिल की नई इकाई की मांग को लेकर एक जोरदार आंदोलन करेंगे और सुबह 10 बजे बौनेर चौराहे व भांकरी से शहर में आने वाले हाईवे के रास्तों को अवरुद्ध करेंगे। इसके अलावा दिल्ली-हावड़ा मार्ग रेल मार्ग पर धरना देंगे। जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती, तब तक वहीं पर आंदोलन किया जाएगा। किसान ने रविंद्र पाल सिंह ने कहा कि प्रभारी मंत्री एवं गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने अलीगढ़ के किसानों को धोखा दिया है। इसलिए उन्हें 19 दिसंबर को अलीगढ़ प्रदर्शनी के उद्घाटन में किसान शामिल नहीं होने देंगे। किसान उनके रास्ते को अवरुद्ध करेंगे एवं उनका विरोध करेंगे। पिछले चार सालों से प्रभारी मंत्री ने अलीगढ़ के किसानो को आश्वासन की लॉलीपॉप देकर बेवकूफ समझा है, अब किसान शांत नहीं बैठेगा। किसान नेता रोबी ठाकुर ने कहा कि आंदोलन में कम से कम 500 ट्रैक्टर और हजारों की संख्या में किसान भाग लेंगे। जिसमें एक ही मांग होगी अलीगढ़ में नई साथा चीनी मिल की घोषणा की जाए नहीं तो किसान घर नहीं जाएगा। अगली बैठक 19 दिसम्बर को की जाएगी। जिसमें आंदोलन की तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks