
बीयर की दुकान से तमंचे की नोक पर लूटे 48 हजार रुपये – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना क्वारसी क्षेत्र के अतरौली अड्डे के पास बीयर ठेके से दो बदमाश तमंचा दिखाकर दिनदहाड़े सेल्समैन को बंधक बनाकर 47 हजार 935 रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए घटनास्थल के निकट लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज में बदमाशों को चिन्हित करने के साथ तलाश में जुटी। क्वारसी क्षेत्र के किशनपुर निवासी जितेंद्र कुमार का अतरौली अड्डे के पास बीयर का ठेका है। यहां जयवीर वाल्मीकि सेल्समैन के रूप में तैनात है। जयवीर के अनुसार सुबह करीब 10:30 बजे एक युवक बीयर की कैन खरीदने पहुंचा। कुछ देर वह वहीं खड़ा रहा। जयवीर स्टॉक रजिस्टर में एंट्री करने लगा। सभी युवक का दूसरा साथी वहां आ गया और तमंचा दिखाकर जयवीर से अंदर से गेट खुलवा लिया। बदमाशों ने गल्ले में रखे करीब 47,935 रुपये निकाल लिए और शटर गिराकर भाग गए। जयवीर ने बदमाशों के जाने के बाद शोर मचाया और ठेका स्वामी को जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बदमाशों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सीओ सिविल श्वेताभ पांडे ने बताया के प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। जानकारी हुई है कि सेल्समैन पहले दुकान के अंदर बैठा कर युवक को बीयर पिलाई, उसके बाद रुपए छीनने का प्रकरण संज्ञान में आया है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।