
आधार कार्ड बनवाने व संसोधन के नाम पर ग्राहकों से ठगी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – बेसवां कस्बा के डाक घर में आधार कार्ड बनवाने व संसोधन के नाम पर ग्राहकों से मोटे पैसे वसुलना डाक विभाग के कर्मचारियों के लिए कामधेनु गाय बन गई है। सोशल मीडिया पर ट्वीटर पर अंकुल कौशिक ने ट्वीट के माध्यम से विभाग में शिकायत दर्ज की है कि पोस्ट ऑफिस में पोस्ट मास्टर ने प्राइवेट दुकानदार जनसेवा केंद्र वाला अंदर बैठा रखा है। आधार कार्ड बनाने के 200 रुपये फीस ले रहा है। इस वजह से आस पास गांव के लोग काफी परेशान है, जबकि नये आधार कार्ड का नामांकन निशुल्क है। राममूल किला का कहना है कि वो अपने बेटे रिंकू का आधार कार्ड 300 रुपये देकर बनवाया है,जबकि विभागीय दिशा निर्देश के अनुसार नया आधार कार्ड बनवाना नि:शुल्क है। जबकि संशोधन के लिये 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। राजेश कुमार पोस्ट मास्टर बेसवांं का कहना है कि रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट मंगलायतन डाक घर से हो रही है। डाक आईडी नेट ना आने की वजह से जमा नहीं कि जा रही है। आधार कार्ड बनाने के कोई पैसे नहीं ले रहा। पिंटू सोनी समाज सेवी का कहना है कि मैने पोस्ट मास्टर जनरल को शिकायत दर्ज करा दी है। डाक विभाग कर्मचारी बाहर बैठे जन सेवा केंद्र वालों से आधार कार्ड बनवा कर पैसे ऐंठ रहे है।