
एटा।सराहनीय कार्य परिवार-परामर्श केंद्र जनपद एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज दो टूटे हुए परिवारों को फिर से मिलाकर एक किया गया, पहला मामला नगला संत थाना निधौली कला जिला एटा का है जहां के रहने वाले राधेश्याम पुत्र चंद्रपाल की शादी श्यामा पुत्री प्रेमपाल निवासी ग्राम वेदला थाना बागवाला जिला एटा के साथ हुई थी व दूसरा मामला निवासी ग्राम नरोरा थाना अवागढ़ जिला एटा का है जहां के रहने वाले प्रेमपाल सिंह पुत्र श्रीपाल सिंह की पुत्री शुभम कुमारी की शादी राजा बाबू पुत्र भगवती प्रसाद के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। दोनों परिवारों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, आज दोनो पक्षों को बुलाकर उनके गिले शिकवे दूर कराकर फिर से मिला दिया गया। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती नंदिनी सिंह, उप निरीक्षक सुभाष चंद्र , महिला हेड कांस्टेबल मंजू अग्रवाल व काउंसलर सचेन्द्र गुप्ता, संजीव तिवारी, डॉक्टर निरुपमा वर्मा, नीलम गुप्ता, डॉक्टर ब्रिजवाला वशिष्ठ के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा।