
एटा।किसानों और पत्रकार के हत्यारे एवम पत्रकारों से अभद्र व्यहार को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का एटा शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जीटी रोड एटा पर धरना दे कर पुतला फूंका
धरना प्रदर्शन के दौरान एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष
विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा है की एसआईटी की जांच में यह साबित हो गया की केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी और उनके बेटे द्वारा सुनियोजित ढंग से किसानों और पत्रकारों की हत्या कराई गई है हम लोग मांग करते हैं राष्ट्रपति जी संज्ञान लेकर तुरंत बर्खास्त करें और मंत्री को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए
ठाकुर अनिल सोलंकी जिला उपाध्यक्ष संघठन ने कहा कि केंद्रीय ग्रह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी दुआरा दी गयी खुली चेतावनी और उनके स्वामित्व वाली एक जीप के नीचे किसानों को कुचलने और भी दुखद है ,इस घटना को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र दुआरा अन्जाम दिया गया,जो भी जेल में निरुद्ध है । अरूणेश कुमार गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष सेवा दल ने कहा कि परन्तु चौतरफा विरोध और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाबजूद मंत्री के खिलाफ अब तक कोई निरायक कार्यवाही नही की गई है ।यह शर्मनाक है । मोहम्मद इरफान एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष प्रसासन ,तारा राजपूत जिला संघठक महिला सेवा दल ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जिनके पास मंत्री गण सीधे तौर पर रिपोर्ट करते है उन्होंने इस जघन्य हत्या कांड के खिलाफ एक शब्द भी नही कहा ।कांग्रेस पार्टी ने इस घटना को गंभीरता से लिया है।और कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मांग की केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को उनके पद से तत्काल बर्खास्त किये जाने की माँग लेकर जी टी रोड एटा पर जाम कर धरना दिया और पुतला फूंका।
बैठक की अध्यक्षता इंजीनियर सुरेंद्र कश्यप पूर्व प्रदेश महासचिव ने की संचालन अनंतप्रताप सिंह ने किया।
पूर्व विधायक प्रेमपाल सम्राट ,चोब सिंह धनगर पूर्व जिला अध्यक्ष,नैना शर्मा एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष ,यतेंद्र शाक्य युवा नेता ने भी धरना को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर गीतम सिंह राजपूत पूर्व ब्लाक प्रमुख,अमित कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस,प्रमोद महाजन जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ट कांग्रेस,आशू यादव पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस,संदीप प्रतिहार जिला प्रभारी शोशल मीडिया कांग्रेस एटा,नोसाद अली,आविद अली अमित कुमार लालू पीयूष पाराशर गोविंद कुमार रोहित राणा रवि यादव सोनू कुमार यीशु कुमार अनुज यादव अनुराग यादव मुकेश बघेल वसीम सलमानी संजय सक्सेना प्रियांशु पाराशर हीरा पाराशर आदि लोग उपस्थित थे