गिले शिकवे दूर करके विदा किया

एटा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना परिसर में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज घरेलू हिंसा / पारिवारिक विवादों की सुनवाई की गई , जिसमे एक टूटे हुए परिवार में समझौता कराते हुए उसको एक किया गया, मामला थाना जलेसर के गांव सराय नीम निवासी श्रीमती सोना पुत्री शमसुद्दीन और आमिर पुत्र अमरुद्दीन थाना सादाबाद जनपद हाथरस का है, दोनो में विवाह के बाद से अनबन के चलते अलग अलग रह रहे थे, आज दोनो के गिले शिकवे दूर करके विदा किया गया, आज की बैठक में थाना प्रभारी नन्दिनी सिंह, काउन्सलर अकरम खान, डॉ निरूपमा वर्मा, सचेन्द्र गुप्ता, दुष्यंत यादव, ब्रजवाला वशिष्ट के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा,

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks