
नवीन एल्डर्स कमेटी कराएगी चुनाव
ज्ञातव्य है कि पूर्व चेयरमैन श्री बलवीर सिंह राठौर, चुनाव अधिकारी श्री रामेंद्र पाल पांडे व सह चुनाव अधिकारी विगत दिनों निलंबित कर दिए गए हैं जिसकी पुष्टि भी आज की बैठक में कर दी गयी ।
अध्यक्ष ने विगत वर्ष के आय व्यय का लेखा 25 हजार रुपए सब रजिस्ट्रार अलीगंज से बसूले जाने के कारण सदन में चुनाव की घोषणा से पूर्व नहीं दी गई जिसके लिए बार काउंसिल व शासन से जांच कराकर दोषियों व संरक्षण दाताओं के विरुद्ध कार्यवाही कराई जाएगी ।
: बार एसोसिएशन अलीगंज की सामान्य सभा मे अध्यक्ष ने चुनाव की घोषणा की तथा निलंबित सदस्यों के क्रियाकलाप पर अध्यक्ष अम्बरीष सिंह राठौर ने नवीन एल्डर्स कमेटी का गठन का प्रस्ताव रखा जिसमें श्री अमरनाथ गुप्ता चेयरमैन,श्री प्रताप सिंह राठौर सह चेयरमैन,श्री ओम हरि सक्सेना चुनाव अधिकारी,श्री बी के अवस्थी सह चुनाव अधिकारी,श्री चंद्र पाल सिंह यादव लेखा परीक्षक होंगे तथा श्री मेघ सिंह शाक्य पर्यवेक्षक होंगे ।कतिपय विरोध के बाद बहुमत से प्रस्ताव पारित किया गया ।
बैठक में जनरल विपिन रावत सहित 12 अन्य सैन्य अधिकारियों के आकस्मिक निधन पर 9/12/21को बार एसोसिएशन के शोक सभा के बावजूद पुरानी एल्डर्स कमेटी के घोषित चुनाव को अवैध मानते हुए नई अधिसूचना जारी की जाएगी जो ऐसा प्रोग्राम घोषित करेगी कि चुनाव में मतों की विक्री रोकी जा सके ।
साथ ही नामांकन शुल्क आधा कर दिया गया है ।