दो बाइकों की आमने सामने की भिडंत में एक की हालत गंम्भीर – रिपोर्ट शुभम शर्मा

दो बाइकों की आमने सामने की भिडंत में एक की हालत गंम्भीर – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – अकराबाद करहला रोड पर दो बाइकों की आमने–सामने की भिड़ंत में एक बाइक सवार गंम्भीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मरणासन्न हालत में मेडिकल कालेज अलीगढ़ भेजा। जहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रैफर कर दिया है। गांव दभी निवासी रत्नेश पुत्र श्रीराम यादव गांव में रहकर खेती बाड़ी कर परिवार की गुजर बसर करता है। वह अकराबाद से बाइक द्वारा गांव जा रहा था। उसकी बाइक जैसे ही करहला रोड पर आगे पहुंची तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से आमने–सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें रत्नेश गंम्भीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको मरणासन्न हालत में एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जेएन मेडिकल कालेज अलीगढ़ भेजा। जहां से डाक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक देख दिल्ली के एम्स अस्पताल भेजा है, जबकि हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks