
नए साल-2022 में अलीगढ़ को मिलेगी एअरपोर्ट की सौगात – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – नए साल-2022 में अलीगढ़ को हवाई उड़ान की सौगात मिलेगी। जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री अयोध्या में प्रस्तावित श्रीराम इंटरनेशनल एअरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। इसी कार्यक्रम में अलीगढ़ धनीपुर एअरपोर्ट का भी नाम शामिल है। शासन स्तर से अलीगढ़ का नाम शामिल किया गया है। अलीगढ़ प्रशासन से इसके बारे में ब्योरा मांगा गया है। शासन स्तर से ही लाइसेंस की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। डीजीसीए से लाइसेंस के लिए शासन स्तर से वार्ता चल रही है।