नगर निगम के वाट्सएप ग्रुप पर राजनेताओं का प्रचार, पार्षदों ने जताई आपत्ति – रिपोर्ट शुभम शर्मा

नगर निगम के वाट्सएप ग्रुप पर राजनेताओं का प्रचार, पार्षदों ने जताई आपत्ति – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – शिकवा-शिकायतों और सुझावों के लिए बनाए गया नगर निगम का वाट्सएप ग्रुप राजनीति का अड्डा बनता जा रहा है। यहां राजनेताओं और उनके दलों का प्रचार-प्रसार किया जाता है आज जवाहर भवन में आयोजित जनसंवाद बैठक में पार्षदों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। कहा, ये ठीक नहीं हो रहा। निगम अधिकारियों को इस पर तत्काल एक्शन लेना चाहिए। इसके अलावा पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं गिनाते हुए सुझाव भी दिए।अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्षदों ने सभी वार्डों में वैंडिंग जोन, खाली पोल पर नई एलईडी, एलईडी की मरम्मत करने वाले गैंग के पास पर्याप्त सामान, वार्ड में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाने, वार्ड में पैचवर्क कराने, सीवर लाइन के मैनहाल सड़क से ऊंचे करने, स्वीकृत निर्माण कार्यों का वर्क आर्डर जारी करने, बिना पार्षदों के संज्ञान में डाले ठेकेदारों द्वारा सड़क निर्माण शुरू न कराने, वार्डों में आचार संहिता से पूर्व सभी जनहित निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने, बंदरो को पकड़ने, वार्डों में जल निगम द्वारा खोदी गई सड़कों को ठीक कराने, रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के मानक और गुणवत्ता की चेकिंग कराने, गौंडा रोड पर ट्यूबवेल निर्माण और निगम की संपत्ति पर कब्जा राेकने, खराब ट्यूबवेल रिबोर कराने, सफाई कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति, वार्ड 32 में निगम की संपत्ति पर कब्जा रोकने, वर्षा ऋतु के पूर्व नालों की सफाई आदि बिंदुओं पर सुझाव दिए। नगर आयुक्त गौरांग राठी जनसंवाद बैठक में आईं पार्षदो की शिकायतों व सुझावों की समीक्षा करते हुए एक हफ्ते में संबंधित पार्षद से संपर्क कर समस्या का समाधान सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks