
युवाओं ने गीता जयंती पर धर्मगुरूओं को गीता की भेंट – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – गीता जयंती के अवसर पर शहर के विभिन्न युवाओं ने अपने धर्म के प्रति आस्था दिखाते हुए शहर में मठ मंदिरों के धर्म गुरुओं को गीता भेंट की, एंव युवाओं को भगवत गीता पढ़ने के लिये जागरुक भी किया। आज गीता जयंती के शुभ अवसर पर शहर के युवाओं ने अपने धर्म की ओर आगे कदम बढ़ाते हुए भगवत गीता के प्रति लोगों को जागरूक किया। जिसमें संजय अग्रवाल ने बताया कि भागवत गीता हम सभी को प्रातः स्नान कर मंदिर या घर में अपने भगवत गीता का स्मरण करना चाहिए। वहीं दूसरी ओर जतिन रामभक्त ने गीता जयंती के उपलक्ष में आज गौशाला जाकर गायों को चारा खिलाकर गीता जयंती मनाई। युवा टीम के मुखिया मनोज कश्यप ने अपने सभी साथियों से भगवत गीता पढ़ने के लिए आग्रह किया और कहा कि भागवत गीता पढ़ने से अपने धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ती है।