12वीं पास युवक ने बनाया उड़न खटोला – रिपोर्ट शुभम शर्मा

12वीं पास युवक ने बनाया उड़न खटोला – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कस्बा टप्पल निवासी युवक अमीरुद्दीन ने तीन साल की कड़ी मेंहनत के बाद अपने सपनों को उड़ान दे दी है। 12वीं पास युवक ने उड़न खटोला बना दिया। बता दें कि मजदूर के पुत्र इंटर पास अमीरुद्दीन मलिक पुत्र नूरुद्दीन मलिक ने देशी जुगाड़ से उड़ने वाली अनोखी फ्लाइंग मशीन मोटरसाइकिल के एक सौ सीसी इंजन से तैयार की है। अमीरुद्दीन मशीन को पूरा करने में लगा रहा और उसने जो सोचा उसे तैयार करके दिखा दिया। इसको लेकर परिवार के लोग बेहद उत्‍साहित हैं। तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद अमीरुद्दीन ने फ्लाइंग मशीन को बनाया है, जो सिर्फ अब परमिशन मिलने के इंतजार में है। सरकार द्वारा परमिशन मिलते ही अमीरुद्दीन की फ्लाइंग मशीन आसमान की सैर करेगी। अमीरुद्दीन ने बताया कि फ्लाइंग मशीन को बनाने में करीब एक लाख का खर्चा आया है व मशीन में बाइक का 180 सीसी इंजन लगा है। साथ ही छोटे-छोटे पहिए म (टायर) लगे हैं। इसके अलावा लकड़ी का पंखा लगा है। यह मशीन पेट्रोल से स्वचालित है। पैराशूट को पैराशूट की तरह अपने हाथों से बनाया है। फिलहाल इस मशीन में एक ही व्यक्ति बैठेगा, लेकिन अमीरुद्दीन ने बताया कि परमिशन मिलने के बाद ट्राई लेने के बाद दो व्यक्ति बैठ सकते हैं। क्योंकि अमीरुद्दीन ने फ्लाइंग मशीन में दो सीट लगाई है। अमीरुद्दीन ने बताया मैं दूसरे व्यक्ति को अपने पापा या अपनी मम्मी को पहले बिठाकर आसमान की सैर कराऊंगा। उन्होंने कहा कि इस सपने को साकार करने में उसके स्वजनों का सबसे बड़ा योगदान है व उसके भाई कमाल मलिक ने कहा कि उसका छोटा भाई देर रात इस मशीन को बनाता रहता था। उसके मना करने के बावजूद भी अमीरुद्दीन मशीन को पूरा करने में लगा रहा और उसने जो सोचा उसे तैयार करके दिखा दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks