सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा – रिपोर्ट शुभम शर्मा

सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – सामूहिक विवाह योजना में बड़ा गड़बड़झाला सामने आ रहा है। जिले में अपात्र लोगों को भी योजना का लाभ दिया जा रहा है। कई लाभार्थी तो ऐसे हैं, जिनकी पहले ही शादियां हो चुकी हैं। वहीं, कुछ ऐसे हैं, जो केवल सरकारी मदद के लिए ही दूल्हा -दुल्हन बन रहे हैं।शिकायत के बाद जवां ब्लाक में ब्लाक प्रमुख हरेंद्र सिंह ने इस मामले की जांच कराई तो फर्जीवाड़े की पुष्टि होने लगी है। इस्माइलपुर के एक जोड़े से तो समाज कल्याण विभाग के अफसरों ने सामान तक वापस करा लिया है। वहीं, अन्य दो तीन मामलों की रिपोर्ट भी अगले एक-दो दिन में आ सकती है। गरीब बेटियों के हाथ पीले करने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित कर रखी है। इसमें एक शादी पर 51 हजार की धनराशि खर्च होती है। ब्लाक स्तर पर यह शादियां होती हैं। पिछले दिनों जवां ब्लाक पर भी सामूहिक शादियां हुई थीं। इसमें एक दर्जन से अधिक लाभार्थियों की शादी कराई गईं। समारोह के कुछ दिन बाद जवां ब्लाक प्रमुख हरेंद्र सिंह को शिकायत मिली कि कई अपात्र लाभार्थियों को भी योजना का लाभ दे दिया हैं। जिनके पहले से दो-दो बच्चे हैं, उनकी भी शादी कराना बताकर सरकारी राशि दी गई है। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने केवल सरकारी लाभ के लिए शादी की है।शिकायत के बाद ब्लाक प्रमुख ने जांच कराई। इसमें इस्माइलपुर पंचायत का एक मामला सामने आया है। यहां पर दो लोगों ने केवल सरकारी लाभ के लिए ही सामूहिक विवाह योजना में शादी की। ऐसे में विभागीय अफसरों ने तत्काल इनसे सामान वापस करा लिया। वहीं, अन्य दो तीन लोगों की भी पुष्टि हो गई है। जल्द ही इनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मनीष कुमार, ब्लाक स्तर व नगरीय निकायों से सामूहिक विवाह योजना के आवेदन आते हैं। सत्यापन करने की जिम्मेदारी भी इन्हीं होती है। इतनी बड़ी संख्या में संभव है कि एक-दो शादी पहले हो चुकी हाें। जवां ब्लाक के मामलों की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।ब्लाक प्रमुख जवां हरेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायत मिली थी कि ब्लाक स्तर पर सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा हो रहा है। कई संदिंग्ध मामलों की जांच कराई गई। इसमें एक मामले में अपात्र मिलने पर सामान वापस करा लिया है। अन्य मामलों की भी जांच चल रही है। शादी सुदा लोगों की दोबारा शादी होना गलत है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks