दिल्ली आंदोलन की जीत पर मिष्ठान वितरण कर खुशी इजहार किया एवं संगठन में पूरे देश से 10 लाख किसान, नोजवान, महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य बनाया

दिल्ली आंदोलन की जीत पर मिष्ठान वितरण कर खुशी इजहार किया एवं संगठन में पूरे देश से 10 लाख किसान, नोजवान, महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य बनाया

डीएपी यूरिया की कालाबाजारी सहित लंबित समस्याओं का निस्तारण हेतु 10 जनवरी को एटा में किसान महापंचायत कर लखनऊ को पैदल यात्रा को सफल बनाने की रणनीति तैयार आज दिनांक 13.12.2021 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर बैठक कर जिला अधिकारी एटा के नाम संबोधित ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी को सौंप कर अवगत कराया कि अखिल भारतीय किसान यूनियन सहित देश के विभिन्न संगठनों के द्वारा 01 वर्ष तक चले आंदोलन के पश्चात भारत सरकार ने सहानुभूति पूर्वक किसानों की मांगों का निस्तारण किया है लेकिन लम्बे समय तक चरणबद्ध तरीके से अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले चले आंदोलन के पश्चात दुर्भाग्यवश स्थानीय प्रशासन एवं राज्य सरकार के द्वारा किसानों की समस्याओं का निस्तारण जानबूझकर जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा नहीं किया जा रहा है एवं आज भी संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की स्थानीय समस्याओं को उठाया गया तथा डीएपी, यूरिया की भारी कमी के कारण बाजार में व्यापारियों के द्वारा सरेआम लूट की जा रही है जिस कारण किसानों में काफी आक्रोश है पूर्व से ही प्रस्तावित 10 जनवरी 2022 को प्रातः 10 बजे से एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर किसान महापंचायत कर एटा से लखनऊ को पैदल यात्रा को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों / कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में अब तक दिए गए ज्ञापनों की समीक्षा सहित पैदल यात्रा को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई अब तक जन समस्याओं का समाधान ना होने की वजह से आक्रोशित किसान पैदल यात्रा करने के लिए मजबूर हैं जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

तथा उपस्थित किसानों ने लम्बे आंदोलन के पश्चात जीत हासिल करने पर मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया एवं सामूहिक रूप से तय किया गया कि एक टीम को लगाकर पूरे देश में संगठन से दस लाख किसान, नोजवान, महिलाओं, छात्रों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा और संगठन के पदाधिकारी / कार्यकर्ता निरंतर गांव – गांव जनसंपर्क कर संगठन के साथ लोगों जोड़ने का काम करेंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय संयोजक संजीव प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव,प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह यादव, युवा प्रदेश प्रवक्ता विनय एडवोकेट, थान सिंह लोधी मण्डल अध्यक्ष, पिंकी भाई जिलाध्यक्ष, रवि चौधरी, शिव शंकर फौजी, हाकिम सिंह प्रधान, कुलदीप कुमार, आशुतोष, महाराज सिंह लोधी, विनय कुमार, वीरपाल सिंह, डॉ0 बलबीर सिंह, मनोज देवी, सारदा देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks