
अलीगढ़ में 75 करोड़ से बनेंगे तीन फ्लाईओवर – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – नए साल में अलीगढ़ जनपद तो तीन नए फ्लाईओवर की सौगात मिलने जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग अर्थोरिटी ऑफ इंडिया(एनएचएआई) की ओर से 75 करोड़ की लागत से खेरेश्वर चौराहा, बौनेर व एटा चुंगी से हाईवे पर आने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर बनेंगे। फ्लाईओवर 300 मीटर लंबे व 30 मीटर चौड़े होंगे।एनएच-91 पर स्थित खेरेश्वर चौराहा जिले के व्यस्तम चौराहों में से एक है। पूर्व में कई बार यहां हादसे भी हो चुके हैं। खेरेश्वर चौराहा पर सारसौल की ओर से टप्पल और खैर की ओर जाने वाले वाहनों और दिल्ली से एटा या एटा से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन अक्सर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। दर्जनों हादसों में यहां लोगों की जान गई हैं। इसके चलते इस चौराहा को परिवहन मंत्रालय ने स्थानीय अधिकारियों की रिपोर्ट पर ब्लैक स्पॉट में शामिल किया है। ब्लैक स्पॉट पर हादसों को कम करने के लिए सरकारी मशीनरी जुटी है। यहां एनएचएआई ने सर्वे कर फ्लाईओवर बनाने का प्रपोजल तैयार किया है। इसकी अनुमानित लागत 25 करोड़ रुपए तक आंकी गई है। एनएचएआई के द्वारा बौनेर व एटा चुंगी बाईपास से हाईवे पर जाने के लिए फ्लाईओवर का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वर्तमान में एटा चुंगी बाईपास से हाईवे पर जाने के लिए गांव में होकर वाहनों को गुजरना पड़ता है। यहां से सीधा एप्रोच मार्ग नहीं है। इन फ्लाईओवर का बजट भी 25-25 करोड़ रुपये आंका गया है।