
कोरोनारोधी टीकाकरण में उत्तर प्रदेश में टॉप पर रहा अलीगढ़ – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कोरोना रोधी टीकाकरण को लेकर अलीगढ़ के लिए काफी अच्छा रहा। यूपी भर में अलीगढ़ ने पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले में देर रात तक कुल 28,045 लोगों के टीका लगा। अब जिले में कुल टीकाकरण की संख्या 32,2199 हो गई है। सीएमओ डा. आनंद उपाध्याय ने बताया कि रविवार को टीकाकरण में सबसे ऊपर अलीगढ़ रहा है। दूसरे नंबर पर बाराबंकी जिला रहा है। यहां 20 हजार से भी कम टीके रहे। तीसरे नंबर पर कानपुर नगर रहा है। चौथे व पांचवें स्थान पर कुशीनगर व जौनपुर जिला रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में टीकाकरण को लेकर टीमें काफी मेहनत कर रही हैं। टीके की भी कोई कमी नहीं हैं। यही वजह है कि जिले में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। कर्मचारियों को अपने उत्साह को इसी तरह से बनाए रखना है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए गाइडलाइन का पालन करते रहें और टीकाकरण जरूर कराएं। जिन लोगों के अभी तक टीका नहीं लगा है, वे टीकाकरण करा लें। जिन लोगों के पहला टीका लग चुका है और अगर उनकी दूसरे टीके की तिथि आ गई है तो उसे भी लगवा लें। टीकाकरण के बाद कोरोना का ज्यादा असर नहीं होता है।