विश्वकर्मा समाज की चौपाल लगायी

सहारनपुर।
समाजवादी पार्टी के पूर्वमंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने आज सहारनपुर में मा संजय गर्ग पूर्व मंत्री, महानगर विधायक, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा के शहर सपा कार्यालय मे विश्वकर्मा समाज की चौपाल लगायी। विश्वकर्मा समाज के लोगो से संवाद करके पूंछा कि भाजपा सरकार मे आपकी हिस्सेदारी कहां है।भाजपा राज मे विश्वकर्मा समाज का विधायक क्यो नही है। सपा सरकार मे हम विधायक एमएलसी भी रहे और मन्त्री भी रहे।आपका सम्मान भी बढाया तथा नौकरी रोजगार का प्रबन्ध भी किया।भाजपा राज मे न नौकरी मिली न रोजगार मिला न अधिकार मिला न सम्मान मिला।मिला तो सिर्फ पूर्वमन्त्री ने कहा जब जब चुनाव आता है भाजपा हमे हिन्दू बनाती है और हिन्दू मुसलमान मे गुमराह करके हमारा वोट लेकर सरकार बनाती है। सरकार बनने के बाद हमारी उपेक्षा और अपमान करती है।भगवान विश्वकर्मा के पूजा दिवस की छुट्टी को निरस्त करके भाजपा ने भगवान विश्वकर्मा का अपमान किया। सपा सरकार मे विश्वकर्मा समाज की जो पहचान माननीय नेता जी तथा श्री अखिलेश यादव जी ने बनायी थी भाजपा सरकार उसे मिटाने का काम कर रही है। सपा सरकार मे विश्वकर्मा समाज के लिये पट्टे का आदेश किया गया था।विश्वकर्मा समाज के इण्टर पास लडको को आईटीआई का प्रमाणपत्र जारी करने का शासनादेश जारी किया था भाजपा की सरकार ने उस पर रोक लगाने का काम कर दिया।भाजपा विश्वकर्मा समाज की बिरोधी है।आज भाजपा सरकार मे विश्वकर्मा समाज का एक भी विधायक या मन्त्री नही है जो समाज की बात को सरकार मे पहुचा सके। सपा सरकार मे राम आसरे विश्वकर्मा को मन्त्री बनाकर विश्वकर्मा समाज को भागीदारी दी जाती थी।भाजपा सरकार मे विश्वकर्मा समाज की भागीदारी शून्य है। पूर्वमंत्री ने कहा कि भाजपाराज मे लगातार विश्वकर्मा समाज के ऊपर अन्याय अत्याचार हो रहा है लेकिन विश्वकर्मा समाज की सुनवाई सरकार मे नही हो रही है। समाज मे जब भी संकट आया चाहे मुजफ्फरनगर मे महिमा धीमान प्रकरण हो या आकाश विश्वकर्मा का प्रकरण हो हमने हमेशा आकर समाज के लिये संघर्ष भी किया और मदद भी की। आज विश्वकर्मा समाज का भाजपा का एक नेता भी न मदद करने और न बोलने को तैयार है।पूर्वमन्त्री ने कहा कि देश मे आज लोकतंत्र और संविधान बचाने का सवाल है। आज पिछडे वर्गो का अस्तित्व खतरे मे है। भाजपा पिछडे वर्गों का आरक्षण समाप्त करने का प्रयास कर रही है।उन्होंने अपील कि आरक्षण नौकरी रोजगार बचाने के लिये सभी विश्वकर्मा समाज एकजुट हो और समाजवादी पार्टी को मजबूत करें।भाजपा के झूठ से सतर्क रहे और गुमराह न हो।सभी एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को वोट करे और सपा की सरकार बनाये। माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाये तभी सभी का सम्मान और भविष्य सुरक्षित रहेगा।
सपा के पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के दुःख सुख में हमेशा साथ देते थे और दिया करेंगे। सहारनपुर में सपा सरकार द्वारा विश्वकर्मा चौक बनाकर विश्वकर्मा समाज की पहचान बनाई। विश्वकर्मा समाज की पहचान बनाने में समाजवादी पार्टी के नेता मा० मुलायम सिंह यादव ने आपके बेटे के मंत्री बनाकर, सपा सरकार बनी तो लखनऊ के रिवर फ्रंट पर भब्य विश्वकर्मा मंदिर बनेगा, 17 सितंबर भगवान विश्वकर्मा जी के पूजन दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जायेगा, समाजवादी पार्टी में विश्वकर्मा समाज को जनसंख्या के आधार पर भागीदारी दी जायेगी। कार्यक्रम की
अध्यक्षता मा ज्योति प्रसाद धीमान तथा संचालन महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इं विजेश कुमार शर्मा ने किया।
कार्यक्रम को धन सिंह पांचाल, नगर अध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा ,ब्रह्मदत्त शर्मा ,मा गोवर्धन धीमान,ब्रिजेश धीमान, डा शि् कुमार धीमान, ओउम प्रकाश, योगेश कुमार धीमान, राजपाल धीमान, राजेश कुमार, अनिल कुमार धीमान, नरेश पांचाल विनोद कुमार धीमान अरुण कुमार गुड्डू रविन्द्र धीमान दिनेश धीमान राजवीर , , अनुज कुमार, राजकुमार पांचाल, डा. कर्मसिह, भूरा पितम सिंह, नाथीराम पांचाल ब्रिजपाल सिंह अनिल पांचाल संजय विश्वकर्मा शिवकुमार पांचाल डा. उमेश कुमार डा. कर्म सिंह रामपाल पांचाल शिवकुमार प्रधान शेखर विश्वकर्मा नरेंद्र चौधरी सुरेन्द्र विश्वकर्मा ओम प्रकाश विश्वकर्मा राजपाल विश्वकर्मा अनिल विश्वकर्मा सभासद सुशील पांचाल विनोद पांचाल सहित आदि ने सम्बोधित किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks