गरीबों के राशन पर खुलेआम डकैती डाल रहे एसएमआई ऑफिस कर्मी

गरीबों के राशन पर खुलेआम डकैती डाल रहे एसएमआई ऑफिस कर्मी

– जनपद कासगंज में योगी सरकार के आदेशों की धज्जियां जमकर उड़ाई जा रही हैं जहां कासगंज एसएमआई ऑफिस से राशन डीलरो को राशन कम देने का मामला सामने आया है। जहां पीड़ित डीलर ने एसएमआई ऑफिस कर्मियों तथा एआरओ की मिलीभगत का आरोप लगाया है डीलर ने कहा कि हर महीने 90 किलो राशन कम दिया जाता है जिसमें गरीबों को भी हम पूरा नहीं दे पाते हैं। हमने कई बार ए आरओ तथा डीएसओ को अवगत कराया है फिर भी किसी ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। जहां एक तरफ योगी सरकार हर गरीब तक राशन पहुंचाने की बात करते हैं तो वहीं सरकारी नुमाइंदे सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks