24 दिन चले आंदोलन की सुखद समाप्ति वादा खिलाती हुई तो फिर होगा आंदोलन – रघुनंदन

मोहनपुर आंदोलन – जिला प्रशासन ने ली ब्लॉक बनवाने की जिम्मेदारी।

विधायक पटियाली करेंगे मुख्यमंत्री से पहल।
24 दिन चले आंदोलन की सुखद समाप्ति।
वादा खिलाती हुई तो फिर होगा आंदोलन – रघुनंदन।

कासगंज 8 दिसंबर जनपद की सबसे पुरानी नगर पंचायत मोहनपुर को विकासखंड बनाए जाने की मांग को लेकर संचालित हो रहे आंदोलन मिशन मोहनपुर में आज सुखद मोड़ आया। अधिकारी महोदया श्रीमती हर्षिता माथुर के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सहावर रविंद्र सिंह आज आंदोलनकारियों के बीच पहुंचे और उन्होंने जिला प्रशासन का पक्ष आंदोलनकारियों के बीच रखा। अनशन कारियों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनकी मांग को लेकर बेहद संजीदा है और इस दिशा में दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह में महत्वपूर्ण परिवार परिणाम सामने आएंगे l उन्होंने अनशन कारियों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन के स्तर पर मुख्यमंत्री महोदय के सामने मोहनपुर को विकासखंड बनाए जाने की मांग को क्षमता के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। पटियाली विधायक श्री ममतेश शाक्य ने इस दिशा में अनशन कारियों को आश्वस्त किया कि वह मोहनपुर को विकासखंड बनाए जाने की दिशा में मुख्यमंत्री के स्तर पर प्रभावी पहल करते हुए हर हाल में चुनाव से पूर्व इसको ब्लॉक घोषित कराने का प्रयास करेंगे।
मिशन मोहनपुर अभियान के संयोजक ,सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रदीप रघुनंदन ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहां जिला प्रशासन के निर्णय का स्वागत है l उन्होंने कहा कि आज शाम में एसडीएम साहब आंदोलनकारियों और हम सब लोगों के ।उपस्थित हुए और उन्होंने जिलाधिकारी महोदय के इस दिशा में सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया है आंदोलनकारियों ने उन्हें ताकीद की है कि अगर वादाखिलाफी हुई तो आंदोलन प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि पटियाली विधायक ममतेश शाक्य ने जिम्मा उठाया है कि वह मिशन मोहनपुर के अभियान की आवाज में अपनी आवाज लगाते हुए पूरा प्रयास करेंगे के चुनाव से पहले है मोहनपुर को ब्लॉक घोषित कर दिया जाए।
मोहनपुर अभियान के संचालक मंडल के सदस्य सुबोध पंडित एवं आदर्श गुप्ता ने कहा कि आज प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम साहब हमारे बीच में आए हैं हम उनका स्वागत करते हैं l उन्होंने विस्तार से जिलाधिकारी महोदय की रणनीति एवं रूपरेखा हम आंदोलनकारियों के सामने रखी है l हम इसको स्वीकार करते हैं और हमें पूरा भरोसा है कि जिला प्रशासन अपनी जिम्मेदारी को बखूबी ढंग से निभाएगा और हमारा सपना साकार होगा मोहनपुर को ब्लॉक बनवाने का।
सुरेश चंद गुप्ता प्रमोद गुप्ता सफीकअहमद राजेश गुप्ता अजीत गुप्ता दिनेश शर्म जय पाल कश्यप बंगाली बाबू प्रवेश मिश्रा कोमल सिंह शाक्य मुकेश गुप्ता वेद प्रकाश गुप्ता शैलेश गुप्ता विकास गुप्ता विद्याराम गुप्ता दिनेश शर्मा गिलौला राजेंद्र गुप्ता सुधीर मिश्रा गिरीश चंद्र मिश्रा आशीष मिश्रा मुन्ना लाल यादव इसरार अहमद डॉक्टर मुन्ने मियां वीरेंद्र उपाध्याय बड़ी संख्या में कस्बा के नागरिक एवं किसान उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks