
ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, 2 की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जिला बुलंदशहर की गांव शहजादपुर निवासी नाहर सिंह अपनी साली डॉली और अपनी नातनी महक को छोड़ने के लिए अलीगढ़ के थाना जवां क्षेत्र के छेरत छोड़ने के लिए आ रहा था। जैसे ही वह बाइक से थाना सिविल लाइन क्षेत्र के बरोला ओवर ब्रिज क्रॉस करके आगे बढ़ा तभी तेज गति से आते पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में डॉली(33 वर्षीय) और महक(2 वर्षीय) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि नाहर सिंह चोटिल हो गया। घटना होते ही ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। घटना देख स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे है और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को कब्जे में लेकर थाने खड़ा करा दिया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।