कार्यवाही:भ्रष्टाचार पर सीडीओ सख्त, वीडीओ को किया निलंबित – रिपोर्ट शुभम शर्मा

कार्यवाही:भ्रष्टाचार पर सीडीओ सख्त, वीडीओ को किया निलंबित – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – देहात में भ्रष्टाचार व अनियमितताओं पर सीडीओ अंकित खंडेलवाल सख्त हो गए हैं। धनीपुर ब्लाक के सिकंदरपुर माछुआ में तैनात ग्राम विकास अधिकारी( वीडीओ) सुशील कुमार गोयल को निलंबित कर दिया गया है। जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्र ने सीडीओ के निर्देश पर यह कार्रवाई की है। अनियमितताओं पर जिलास्तरीय जांच में उपायुक्त मनरेगा ने वीडीओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की थी।सिकंदरपुर माछुआ की प्रधान ने पिछले दिनों सीडीओ को एक शिकायती पत्र दिया था। इसमें पंचायत सचिव सुशील गोयल पर सरकारी धन के मनमाने खर्च, प्रधान की जानकारी के बगैर भुगतान करने के आरोप लगाए थे। इस पर सीडीओ ने उपायुक्त मनरेगा को जांच करने के निर्देश दिए थे। उपायुक्त मनरेगा ने कुछ दिनों बाद जांच पूरी कर रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी। इसमें पंचायत सचिव पर मनमाने ढंग से काम करने, बिना प्रक्रिया का पालन करे सरकारी धन के उपयोग व भुगतान का दोषी पाया है। वहीं, शिकायत होने पर कार्रवाई रजिस्टर में खाली स्थान का उपयोग करके निजी हित के लिए किए भुगतान को सही ठहराने का प्रयास किया गया। दो भुगतान संबंधित फर्मों से खाते में वापस कराए गए। ऐसे में उपायुक्त मनरेगा ने इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है, लेकिन जांच रिपोर्ट पर कई दिनों से कोई कार्रवाई न होने पर सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने खुद संज्ञान लेते हुए डीडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर डीडीओ भरत कुमार मिश्र ने इन्हें निलंबित करते हुए अतरौली ब्लाक से संबद्ध कर दिया है। वहीं, बीडीओ अतरौली को जांच के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने बताया कि जीरो टालरेंस के लिए सरकार सख्त है । किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks