स्थाई कर्मचारियों की नहीं हो रही नियुक्ति, प्रोन्नति पर भी लगे ब्रेक – रिपोर्ट शुभम शर्मा

स्थाई कर्मचारियों की नहीं हो रही नियुक्ति, प्रोन्नति पर भी लगे ब्रेक – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – नगर निगम में स्थाई सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति पर वर्षों पहले रोक लगा दी गई थी, जो भर्ती किए गए थे, उनकी प्रोन्नति पर भी ब्रेक लगे हुए हैं। ऐसे में कर्मचारी परेशान हैं। सेवानिवृत्ति की आयु पर पहुंचे कर्मचारी भी सड़क, नालियों की सफाई कर रहे हैं। जबकि, उन्हें सुपरवाइजर, टीम लीडर बना देना चाहिए। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को संविदा पर नहीं रखा जा रहा। ऐसी परिस्थितियों में कर्मचारी नेताओं की नाराजगी बढ़ती जा रही है। कुछ समय पूर्व लखनऊ में प्रदर्शन करने पहुंचे कर्मचारी नेताओं को नगर विकास मंत्री ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन देकर शांत किया था। जल्द ही बैठक आयोजित करने की बात भी कही। इसके लिए दिन तय हुआ है। कर्मचारी नेता लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ प्रांतीय महामंत्री बिल्लू चौहान ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष मानिक लाल नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमी लाल वाल्मीकि, उपाध्यक्ष राजेंद्र सहदेव आदि वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में राज भवन पर प्रदर्शन हुआ था। नगर विकास मंत्री से वार्ता हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री को मांगों के संबंध में रिपोर्ट दी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही मंगलवार को दोपहर 12 बजे प्रमुख सचिव नगर विकास से मिलने का समय दिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks